नईदिल्लीलीक्स… कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया की परेशानी बढ़ी। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
वर्ष 2020 में हुए थे गिरफ्तार, अब हैं जमानत पर

एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को वर्ष 2020 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद भारती और हर्ष इस समय जमानत पर बाहर आए हुए हैं। इस बीच एनसीबी ने दोनों के खिलाफ ड्रग्स मामले में यह चार्जशीट दाखिल की है।
घर और ऑफिस से बरामद हुआ था गांजा
उल्लेखनीय है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भारती और हर्ष के घर और छापे में 86.50 ग्राम गांजा बरामद किया था। एनसीबी का दावा था कि दोनों ने पूछताछ के दौरान गांजे का सेवन करना कुबूल किया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद दोनों जमानत पर बाहर आ गए थे।