Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Father expressed fear of murder on the death of his son…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Father expressed fear of murder on the death of his son…#agranews

136

आगरालीक्स…आगरा के युवक की मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका. ​जितेंद्र की सिम में 50 नंबर कर दिए थे ब्लॉक. ढाई लाख कैश अनजान लोगों के खातों में हुए थे ट्रांसफर…

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रंगोली कॉलोनी में रहने वाले ​छात्र जितेंद्र की मौत पर परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है. जितेंद्र के पिता का कहना है कि जितेंद्र ने 50 नंबर ब्लॉक कर रखे थे, इसके अलावा उसके पास जो ढाई लाख रुपये थे वो ई—वॉलेट के जरिए अनजान लोगों के खातों में ट्रांसफर किए गए थे. परिजनों ने आशंका जताई है कि जितेंद्र किसी असामाजिक तत्वों के चंगुल में फंस गया था.

बता दें कि रंगोली कॉलोनी का रहने वाला 20 वर्षीय जितेंद्र 22 अगस्त को घर से लापता हो गया था. 23 अगस्त को दिल्ली में उसका शव रेलवे लाइन पर दिल्ली पुलिस को मिला था. परिजन इधर ​जितेंद्र की तलाश में हर जगह तलाशते रहे, उधर दिल्ली पुलिस ने लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर दिया. 28 अक्टूबर को परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली पुलिस द्वारा डाले गए फोटो और कपड़ों के आधार पर उसकी मौत की जानकारी हुई. जितेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. जितेंद्र के पिता रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी हैं. उनका कहना है कि जितेंद्र जब गया था उसके पास ढाई लाख रुपये था और वह बैंक से लाखों के जेवर भी साथ ले गया था. राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर जाते समय और टिकट खरीदते समय उसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला था.

पिता का कहना है कि तीन साल पहले बेटे के खाते में ढाई लाख रुपये जमा कराए थे. 2020 से लेकर जुलाई 2022 तक सारी रकम ई—वॉलेट के जरिए अनजान लोगों के खाते में उसके द्वारा भेजी गई थी. उन्होंने बताया कि जितेंद्र के पास दो सिम थीं एक उसके नाम के आईडी से थी तो दूसरी उसकी बहन के नाम की आईडी से. अब पता चला है कि जितेंद्र ने 50 नंबरों को ब्लॉक कर रखा था. पिता ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र जरूर किसी गैंग के चक्कर में फंस गया और उसकी हत्या की गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

आगरा

Agra Live News: Students of Dr. MPS Group of Institutions performed a flash mob dance 2.0 at Cosmos Mall…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कॉसमॉस मॉल में अचानक बजा सायरन और फ्लैश मॉब डान्स...

error: Content is protected !!