आगरालीक्स… आगरा में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मौत, जानें पूरा मामला।
आगरा के थाना ताजगंज के नगला मेवाती में सत्तार खान और उसके भाई गफ्फार रहते हैं, दोनों पड़ोसी हैं। इन दोनों के परिवार की महिलाओं में काफी समय से विवाद चल रहा था। सीओ सदर अर्चना सिंह का मीडिया से कहना है कि मंगलवार रात 11.30 बजे दोनों परिवार की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। एक दूसरे के साथ मारपीट होने लगी।

मौके पर ही मौत
सोमवार रात दोनों परिवार की महिलाओं में विवाद के बाद मारपीट हो गई। गफ्फार खान और उसके पुत्राें ने लाठी-डंडाें से सत्तार के घर पर हमला बोल दिया। गफ्फार खान पक्ष के लोगों ने तमंचे से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसमें एक गोली सत्तार के बेटे गुलजार के सीने में लगी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों को अरेस्ट करने के प्रयास में जुटी है।