आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

ताजमहल पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की याचिका पर 26 सितंबर को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की बेंच ने ताजमहल की परिधि की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश किया था। इस मामले में ताजगंज वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष अधिवक्ता शालिनी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में आज सुनवाई होगी। इसमें एडीए के अलावा राज्य सरकार को पक्षकार बनाया गया है।