आगरालीक्स…. आगरा के एचएमए ग्रुप का टर्नओवर 2000 करोड़ है, 40 घंटे से आयकर विभाग की टीम ग्रुप के आगरा सहित 11 शहरों में 35 ठिकानों पर सर्च कर रही है। ग्रुप का विदेशों में बड़ा कारोबार। 150 से अधिक अधिकारी जांच में जुटे हैं।

आगरा में बसपा सरकार में विधायक रह चुके जुल्फिकार अहमद भुट्टो की कंपनी एचएमए ग्रुप का फ्रोजन मीट का एक्सपोर्ट का बड़ा कारोबार है। विदेशों में फ्रोजन मीट की बहुत अधिक मांग है, कंपनी का टर्नओवर 2000 करोड़ है। आयकर विभाग की टीम ने एचएमए ग्रुप के फतेहाबाद, संजय प्लेस स्थित कार्यालय, कुबेरपुर स्थित स्लाटर हाउस, विभव नगर स्थित पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर सहित अलीगढ़, दिल्ली, मुंबई, कानपुर सहित 12 शहरों के 35 ठिकानों पर एक साथ शनिवार सुबह सर्च की कार्रवाई शुरू की।
40 घंटे बाद भी कार्रवाई जारी
आयकर विभाग के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम सर्च की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। 40 घंटे बाद भी आयकर विभाग की सर्च एचएमए ग्रुप पर जारी है। टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। एचएमए ग्रुप से कारोबारी रिश्ते रखने वालों के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।
599 मिट्रिक टन से अधिक का उत्पादन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एचएमए ग्रुप का 599 मिट्रिक टन से अधिक का उत्पादन हर रोज किया जा रहा है। फ्रोजन मीट की बिक्री के मामले में एचएमए ग्रुप दुनिया भर के देशों में फैला हुआ है।