आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में सहालग की धूम है। मुस्लिम समाज की शादियों का भी दौर इन दिनों जोरों पर चल रहा है। बाजार विंटर सीजन के लिए भी तैयार। बाजार में नये डिजाइन के लहंगे-बुर्कों की डिमांड
मुस्लिम समाज में शादियों का सीजन पिछले माह से चल रहा है और ईद से पहले तक जारी रहेगा। मुस्लिम समाज की बस्तियों और इसके इर्द-गिर्द बने मैरिज होम और वाटिका फुल चल रही हैं।
इत्र के शौकीन भी कम नहीं
इस वजह से बाजारों में खरीदारी की रौनक है। बाजारों में नये डिजायने के लहंगों के साथ स्पेशल बुर्के भी तैयार कराए जा रहे हैं। शादियों के दौरान फूलों की सजावट के साथ इत्र की दुकानों तक पर भीड़ हो रही है। इस समय ऊद का इत्र की ज्यादा मांग है।

देवोत्थान से पकड़ा है जोर, दिसंबर में आठ शुभ मुहूर्त
देवोत्थान से हिंदू समाज में भी शादियों का जोर चल रहा है। इस महीने अगला बड़ा सहालग 28 नवंबर का पड़ रहा है। इसके दिसंबर के माह में दो, तीन चार, नौ, सात, आठ, नौ, 14 दिसंबर को भी बड़े सहालग हैं, जिसकी बुकिंग हो चुकी हैं।
बाजार में गर्म कपड़ों की भी मांग बढ़ी
शादी के सीजन के साथ सर्दी भी दस्तक होते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की भी डिमांड बढ़ गई है लेकिन अभी नया माल ज्यादा नहीं आया है। राजामंडी की दुकानदार अशोक कुमार का कहना है कि नये माल का आर्डर दिया गया है, इसके इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। अभी रात को ही कुछ सर्द मौसम है। दिन गरम रहता है। लेकिन शादियों को लेकर आर्डर आ रहे हैं।