Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Panic after rocket launcher cap found at railway track in Agra
बिगलीक्स

Panic after rocket launcher cap found at railway track in Agra

198

आगरालीक्स …आगरा में रेलवे लाइन के पास बम की सूचना से दहशत फैल गई। ट्रेनों को रोक दिया गया। पुलिस फोर्स पहुंच गया और     सुरक्षा एजेंसी सक्रिय हो गई। जिसे लोग बम समझ रहे थे, वह रॉकेट लांचर का कैप निकला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
उरी में हुए आतंकी हमले के बाद आगरा सहित देश भर के एयरपोर्ट के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आगरा में भी चौकसी बढा दी गई है। ऐसे में मंगलवार सुबह शाहगंज में रेलवे लाइन के पास रॉकेट लांचर का कैप पडा हुआ था। स्थानीय लोगों को लगा कि रेलवे ट्रैक के पास किसी ने बम फेंक दिया है। कुछ ही देर में बम की अफवाह फैल गई, स्थानीय लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने पहुंकर रेलवे ट्रैक से रॉकेट लांचर के कैप को जब्त किया।
ट्रेनें खडी रही
इस दौरान ट्रेनों को भी रोक दिया गया, बम की अफवाह निकलने के बाद ही ट्रेनों को रवाना किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में दहशत रही।

आगरा में भी अलर्ट
आतंकी आगरा में भी हमले की चेतावनी दे चुके हैं, खुफिया एजेंसियों से ताजमहल, आगरा किला और सिकंदरा स्मारक को लेकर मिले इनपुट के बाद सुरक्षा बढा दी गई है।
इनकी सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सौंपी जाएगी। पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ के अधिकारी इसकी तैयारी कर रहे हैं, सुरक्षा बलों को ताजमहल को लेकर आए दिन आतंकी खतरे के अलर्ट मिलते रहते हैं।
रेड जोन (ताजमहल परिसर) में सीआईएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अत्याधुनिक हथियार भी दिए गए हैं। इसके अलावा यलो जोन (ताज के बाहर 500 मीटर का हिस्सा) में भी बोलार्ड बैरियर लगाकर ताज सुरक्षा के जवानों द्वारा नाकेबंदी की जा रही है। इधर, खुफिया विभाग को आगरा किला और अकबर टॉम्ब पर भी आतंकी खतरे का इनपुट मिला है।
गृह मंत्रालय ने इन दोनों स्मारकों में लगे निजी सुरक्षा एजेंसी (एसआईएस) के जवानों को हटाकर उनके स्थान पर सीआईएसएफ के जवानों के हाथ में देने का निर्णय लिया है।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

error: Content is protected !!