Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Dengue Mosquito Aedes Larvae found at SN Medical College, Kendriya Hindi Sansthan, Police Line Agra
बिगलीक्स

Dengue Mosquito Aedes Larvae found at SN Medical College, Kendriya Hindi Sansthan, Police Line Agra

108
Aedes aegypti mosquitoes are seen at the Laboratory of Entomology and Ecology of the Dengue Branch of the U.S. Centers for Disease Control and Prevention in San Juan, in this March 6, 2016, file photo. A molecular map of Zika has revealed important structural differences on a key protein of the virus that may explain why the pathogen attacks nerve cells while other viruses in the same family do not, U.S. researchers said on March 31, 2016. REUTERS/Alvin Baez/Files

आगरालीक्स… आगरा में रह रहे हैं तो आपके घर में  डेंगू का मच्छर तो नहीं  है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू मच्छर की तलाश में जुटा है, शहर के पॉश इलाकों में डेंगू मच्छर मिला है। डेंगू मरीजों का इलाज करने वाले एसएन मेडिकल कॉलेज से लेकर केंद्रीय हिंदी संस्थान और अधिकारियों के आवास जज कंपाउंड में भी डेंगू मच्छर मिला है। डेंंगू मच्छर यानी एडीज एजिप्टाई को टाइगर मॉस्क्यूटो भी कहते हैं, यह मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है। आगरा में डेंगू मच्छर के काटने से डेंगू के केस बढ रहे हैं और अब मौतें भी होने लगी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू मच्छर एडीज एजिप्टाई की जांच के लिए घर घर जा रही है। साथ ही सरकारी संस्थानों में भी मच्छर की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें सामने आया है कि एसएन मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय हिंदी संस्थान, जज कंपाउंड, पुलिस लाइन में डेंगू मच्छर मिला है। शहर के पॉश इलाके सूर्य नगर, नेहरू नगर, शहीद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू का लार्वा मिला है। इसे नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी विभागों के अधिकारियों को आगाह किया है।
जाने क्या है एडीज एजिप्टाई और कैसे करता है डेंगू
एडीज एजिप्टाई मच्छर है, यह साफ पानी में पनपता है, घरों के कूलर, एसी, फ्रिज और खाली गिलास व कप जिससे पानी भरा हो, उसमें भी एडीज पनप जाता है। एक एडीज मच्छर सैकडों लार्वा पैदा करता है, ये लार्वा 14 दिन में एडल्ट बन जाते हैं। डेंगू पीडित मरीज को एडीज एजिप्टाई मच्छर काटता है तो वह भी डेंगू से संक्रमित हो जाता है। इसके बाद जब वह किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो उसे डेंगू होने का खतरा रहता है। यह मच्छर चार फीट तक उडता है और एक बार में तीन लोगों को काटता है।

डेंगू मच्छर के लार्वा को करें नष्ट
5 फीसद नमक का घोल, मिटटी का तेल और जला हुआ मोबी आॅयल कूलर, गमले, और जहां पानी भरा हो वहां डाल दें
डेंगू मच्छर को भगाने के लिए नीम की पत्ती जला सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

error: Content is protected !!