आगरालीक्स …आप इनकम टैक्स विभाग में 30 सितंबर आधी रात तक अपनी आय की घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए इनकम टैक्स विभाग में आधी रात तक काउंटर खुलेंगे। इसे बारे में मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक लोग ‘आय घोषणा योजना’ (आईडीएस) का इस्तेमाल कर अपने काले धन के बारे में जानकारी दे सकें।
काले धन को बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार की ‘आय घोषणा योजना’ (आईडीएस) 30 सितंबर को खत्म होने वाली है। आईडीएस को लेकर कई बार गफलत और असमंजस की स्थिति बनी है। इससे योजना को खासा रिस्पांस नहीं मिल सका। ऐसे में आखिरी सात दिनों में योजना को सफल करने की मुहिम में आयकर विभाग जुट गया है। जोन के छह लाख से ज्यादा लोगों को योजना का फायदा उठाने के लिए मैसेज भेजे गए हैं तो वहीं 30 सितंबर को आधी रात तक काउंटर खोले रखने के निर्देश दिए हैं।
कानपुर के मुख्य आयकर आयुक्त की ओर से जोन के सभी आयकर दाताओं और रिटर्न दाखिल करने वालों को मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं कि वह 30 सितंबर से पहले अपनी अघोषित आय का खुलासा आईडीएस स्कीम में कर लें। करीब छह लाख संदेश मोबाइल पर भेजे गए हैं। आयकर विभाग के पांचों रेंज में आयकर अधिकारियों और आयकर निरीक्षकों को व्यक्तिगत रूप से आय घोषणा योजना को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आयकर विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 30 सितंबर को रात 12 बजे के बाद आईडीएस योजना बंद हो जाएगी। इसके बाद अघोषित संपत्ति को सामने लाने के लिए विभाग की कड़ी कार्रवाई सामने आएगी।
आधी रात तक इनकम डिस्क्लोज करें
सीबीडीटी की निदेशक दीपशिखा शर्मा ने सभी अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देश दिए हैं कि आय घोषणा योजना को देखते हुए 30 सितंबर को रात 12 बजे तक डिस्क्लोजर स्वीकार किए जाएं। आयकर विभाग ने इस बारे में जो हेल्प डेस्क लगाई है, वह 30 सितंबर को रात 12 बजे तक काम करेगी और सभी आवेदनों को लेगी। वेबसाइट पर भी रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment