Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Burning bike in Agra, Man Rescued
टॉप न्यूज़

Burning bike in Agra, Man Rescued

201

आगरालीक्स…. आगरा में दौडती बाइक में आग लग गई, आग की लपटों में बाइक सवार युवक घिर गया। उसने कूद कर अपनी जान बचाई, बाइक में कैश भी था, वह जलकर स्वाह हो गया।
शनिवार को बाइक सवार युवक कोठी मीना बाजार से जा रहा था, बाइक के पिछले हिस्से में आग लग गई। बाइक सवार युवक कुछ समझ पाता तब तक आग की लपटें तेज हो गई और युवक लपटों में घिर गया। ब्रेक लगाकर युवक ने बाइक से छलांग लगा दी, कुछ देर बाद ही बाइक जल गई। युवक का कहना है कि बाइक में 20 हजार कैश था, वह भी जल गया।

car
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में लग चुकी है आग

आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर स्वाह हो गई, आग की लपटों के बीच से कार सवारों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। इसे लेकर काफी देर तक यमुना एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को कोसी के पास एक्सप्रेस वे पर कार में आग लग गई, आग की लपटें उठने पर कार को साइड से रोकने के बाद बमुश्किल लोग बाहर निकले। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
छह मार्च को केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी के सामने हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
छह मार्च को आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वे बाल बाल बच गई हैं। हादसे में एक की मौत हुई है। उन्होंने टवीट किया है कि मैं ठीक हूं, हादसे में घायलों की मदद करने के लिए मनोज चोपडा और उनकी उनकी पत्नी को धन्यवाद दिया है।
व्रंदावन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन से केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्म्रति ईरानी शनिवार रात 10 30 बजे दिल्ली लौट रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर व्रंदावन कट से आगे माइल स्टोन 103 के पास आगरा से नोएडा जा रहे बाइक सवार को पीछे से होंडा सिटी ने टक्कर मार दी। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी की एस्कोर्ट और उनकी कार होंडा सिटी की टक्कर से भिड गई। केंद्रीय मंत्री के एस्कोर्ट में चल रहे दो सिपाही भी घायल हो गए, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार आगरा के कालिंदी विहार निवासी रमेश की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!