Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ IMA, Agra election 2016: Dr Ashok Shiromani & Dr Ravi Mohan Pachauri fight for president post
टॉप न्यूज़

IMA, Agra election 2016: Dr Ashok Shiromani & Dr Ravi Mohan Pachauri fight for president post

128

आगरालीक्स… इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा के चुनाव रविवार को होंगे, आईएमए अध्यक्ष पद के लिए डॉ अशोक शिरोमणि और डॉ रवि मोहन पचौरी के बीच कांटे की टक्कर है। युवा डॉक्टर डॉ रवि मोहन पचौरी के समर्थन में हैं तो आईएमए की नींव जमाने वाले डॉक्टर अशोक शिरोमणि के साथ हैं। इसके साथ ही दो उपाध्यक्ष और एक सचिव के पद पर भी चुनाव होना है। सचिव पद के लिए डॉ मुकेश गोयल के सामने डॉ ओपी यादव हैं। इन दोनों में भी कांटे की टक्कर है। अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन ने मीडिया को बताया कि आईएमए की नई कार्यकारिणी के चुनाव 25 सितंबर को होंगे, इसके लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ सुधीर धाकरे, डॉ वीएन खंडेलवाल, डॉ अरुण चतुर्वेदी को चुनाव समिति में रखा गया है।
सुबह नौ बजे से वोट, शाम को परिणाम
आईएमए भवन तोता का ताल पर रविवार सुबह नौ बजे से मतदान होगा, शाम छह बजे तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव में अगले सत्र के लिए अध्यक्ष चुने जाएंगे।
ट्रांस यमुना के डॉक्टर लीड करेंगे आईएमए
आगरा की डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को ट्रांस यमुना के डॉक्टर लीड करेंगे। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर होंगे, डॉ आलोक मित्तल के कोषाध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में डॉ मुकेश गोयल सचिव बन जाते हैं तो आईएमए के तीनों अहम पद पर ट्रांस यमुना के डॉक्टर होंगे।
आईएमए आगरा की नई कार्यकारिणी के लिए 25 सितंबर को चुनाव होंगे हैं, इसमें 2017 18 के लिए अध्यक्ष चुने जांएगे। जबकि सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए सत्र 2016 17 के लिए चुनाव होगा। वहीं, पिछले साल अध्यक्ष चुने गए डॉ आरएस कपूर नई कार्यकारिणी को लीड करेंगे, उन्हें डॉ जेएन टंडन अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ अशोक शिरोमणि और डॉ रवि पचौरी
आईएमए अध्यक्ष पद के लिए डॉ अशोक शिरोमणि और डॉ रवि पचौरी ने नामांकन किया है। इन दोनों के बीच में चुनाव होना है, इसी तरह सचिव पद के लिए डॉ मुकेश गोयल और डॉ ओपी यादव ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ आलोक मित्तल ने ही नामांकन किया है। इससे उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो चुका है। आईएमए की चुनाव समिति 14 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच करेगी, इसके बाद 20 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
87 दावेदार और 25 को चुनाव
आईएमए के चुनाव के लिए 87 नामांकन हुए हैं, इनके बीच 25 सितंबर को आईएमए भवन तोता का ताल पर मतदान होगा। इसके लिए डॉक्टरों ने प्रचार शुरू कर दिया है।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!