Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Girl student molested at RBS degree college gate in Agra
बिगलीक्स

Girl student molested at RBS degree college gate in Agra

110

आगरालीक्स …आगरा में एक डिग्री कॉलेज के गेट पर छात्रा से छेडछाड की, छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसे गाडी में खींचने लगे, उसके कपडे फट गए, छात्रा के शोर मचाने पर युवक भाग  निकले। छात्रा ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है।

शनिवार दोपहर में आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज के गेट पर छात्रा अपनी फ्रेंडस के साथ खडी थी। वहां दो युवक खडे थे, वे छात्रा पर कमेंट करने के बाद छेडछाड करने लगे। इस पर छात्रा ने विरोध किया, युवक छात्रा से भिड गए और उसे सफारी गाडी में खींचने लगे। छात्रा को गाडी में खींचने पर उसके कपडे फट गए, छात्रा और उसके फ्रेंडस ने शोर मचा दिया। कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड थी, खुद को घिरता देख युवक गाडी से भाग गए। इससे छात्रा दहशत में आ गई। उसने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
युवकों को जानती है छात्रा
युवक पहले भी छात्रा के साथ छेडछाड कर चुके हैं, उसका पीछा करते हैं। छात्रा युवकों को जानती है, उसने दो युवकों के नामजद तहरीर दी है।

सितंबर में कान्वेंट स्कूल के टीचर ने छात्रा से मांगा न्यूड फोटो
आगरा के सदर क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में सातवीं की छात्रा ने कंप्यूटर टीचर की गंदी हरकत को एक परिचित के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा किया है। छात्रा की एक परिचित ने तीन दिन पहलेँ फेसबुक पर कंप्यूटर टीचर के बारे में सब कुछ लिख दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि कंप्यूटर टीचर ने पढ़ाई की बात करने के लिए फोन करना शुरू किया। बात-बात में शरीर की ग्रोथ के बारे में पूछने लगा और अब आपत्तिजनक फोटो मांगने लगा। यही नहीं, कंप्यूटर टीचर ने एक ही छात्रा के साथ ऐसी हरकत नहीं की है। वह दूसरी छात्राओं के साथ ऐसी हरकत करता है।
कंप्यूटर लैब में छात्रा को रोका
पोस्ट में लिखा है कि एक दिन कंप्यूटर लैब में बच्चों के जाने के बाद रोक लिया। दुराचार का प्रयास करने लगा। लेकिन उसी समय कोई आ गया। मौके का फायदा उठाकर छात्रा भाग निकली। छात्रा इतनी डरी हुई है कि अब स्कूल जाने से डरने लगी।
छात्रों के साथ अभिभावकों ने देखी पोस्ट
इस पोस्ट को स्कूल के छात्र और उनके अभिभावकों ने देखा। अब उस पोस्ट को हटवा दिया गया है।कुछ लोगों ने इसे वायरल कर दिया है। टीचर पर सनसनीखेज आरोप लगने के बाद स्कूल प्रशासन ने उसे छुट्टी पर भेज दिया गया है।
शादीशुदा है टीचर
कंप्यूटर टीचर शादीशुदा है और मानसिक विकृत है। छात्राओं को टच करने का प्रयास करता है। इससे पहले भी वह अन्य छात्राओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!