आगरालीक्स ….आगरा के बड़े बिल्डर की कुर्क की गई संपित्त की पांच दिसंबर को नीलामी होगी। बिल्डर जेल में है और करोड़ों का बकाया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बिल्डर जितेंद्र मंगला की प्रेरणा कंस्ट्रक्शन कंपनी है, उन्होंने शहर में मंगलम एस्टेट, मंगलम शिला सहित कई कॉलोनियां बनाई हैं। बिल्डर जितेंद्र मंगला पर रुपये लेकर फ्लैट न देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किए गए थे, बिल्डर जितेंद्र मंगला जिला जेल में बंद है। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा के बकाएदार जितेंद्र मंगला की संपत्ति कुर्क की गई थी। बिल्डर जितेंद्र मंगला पर 16.77 करोड़ बकाया है।

पांच दिसंबर को संपत्ति होगी कुर्क
बिल्डर जितेंद्र मंगला की कुर्क की गई संपित्तयों की नीलामी पांच दिसंबर को होगी। इसके लिए कुंडौल क्षेत्र के नायब तहसीलदार को नामित किया गया है, नीलामी उनके कक्ष में होगी।
ये संपत्ति की गई थी कुर्क
बिल्डर जितेंद्र मंगला के के संजय प्लेस नारायण टावर स्थित एक फ्लैट, मुहम्मदपुर में 29857 वर्ग मीटर भूमि को कुर्क किया गया था, इन्हें अब नीलाम किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने के लिए एक लाख रुपये जमा कराने होंगे, बोली स्वीक्रत होते ही एक चौथाई राशि जमा करानी होगी।