आगरालीक्स…. आगरा में सर्दी में गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है, शोरूम के साथ ही शहर में जगह जगह गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार नया कलेक्शन भी आया है। शादी समारोह के साथ ही सर्दी में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ रही है।

आगरा में तापमान में गिरावट आ रही है, तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। शोरूम के साथ ही जगह जगह गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं, स्वेटर, कोट के साथ ही गर्म कपड़ों के नए कलेक्शन बाजार में उपलब्ध हैं।
बाजार में सर्दियों में बूम
कोरोना काल के बाद बाजार में बूम आ गया है, उम्मीद है कि सर्दियों में भी अच्छी बिक्री होगी, बाजार में तमाम तरह के गर्म कपड़ों का कलेक्शन उपलब्ध है।