आगरालीक्स…. आगरा में डेंंगू के केस लगातार मिल रहे हैं, अब सिपाही सहित दो मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, बुखार में क्या करें और अब डेंगू की जांच कराएं।

आगरा में डेंगू के दो और केस मिले हैं इसमें से एक 27 साल के सिपाही हैं। इन्होंने बुखार आने पर जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाया था। ओपीडी में डेंगू की जांच कराई गई, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 17 साल के एक किशोर में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के दो नए मरीज मिलने के बाद जिले में 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
तीन दिन बाद भी बुखार ठीक न होने पर कराएं जांच
बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तीन दिन बाद भी बुखार ठीक न होने और शरीर में दर्द की समस्या होने पर जांच कराएं। अस्पतालों में पहुंच रहे बुखार के मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जा रही है।