आगरालीक्स…तेल से कुल्ला करने से दूर हो सकती हैं शरीर की ये समस्याएं. योगा थेरेपिस्ट से जानें—कैसे करें ऑयल पुलिंग
तेल से कुल्ला करने के एक नहीं कई फायदे हैं। ये प्रक्रिया प्राचीन काल की है। इसे नियमित रूप से सही तरीके से करने पर आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
इन तेलों से करें ऑयल पुलिंग
नारियल का तेल
ऑलिव ऑयल
सरसों का तेल
तिल का तेल
कैसे करें ऑयल पुलिंग या तेल से कुल्ला?
योगा थेरेपिस्ट डॉ. हर्षिता पोपतानी के अनुसार आपको सुबह उठकर खाली पेट पलथी मारकर बैठ जाएं। इसके बाद उपरोक्त बताए किसी भी एक तेल को अपने स्वादानुसार या आवश्यकतानुसार लें। एक या डेढ़ चम्मच तेल मुंह में लेकर कुल्ला करें। इसको आप कम से कम 15-20 मिनट तक करें। कुल्ला करते वक्त आप तेल को 15 से 20 मिनट के बाद ही बाहर निकालें, बीच-बीच में ना थूकें और ना ही निगलें। उसके बाद आप तेल को कुल्ला करने पर ब्रश कर सकते हैं। ये प्रक्रिया आप दिन में दो बार या सप्ताह में 5-7 बार कर सकते हैं।
इन समस्याओं से पाएं निजात!
अगर आप नियमित रूप से ऑयल पुलिंग करते हैं तो आपको फायद मिल सकता है। ये एक नेचुरल तरीका है इसलिए लंबे समय तक इसका प्रयास करें। कई लोगों का यह भी कहना है कि इससे जल्दी ही रिजल्ट दिखाई देते हैं।
1.बेकार बैक्टिरिया को मारने का काम करता है
2.बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार
3.मुंह की बदबू दूर होती है
4.पायरिया जैसी समस्या से निजात
5.मसूड़ों की सूजन दूर करे
6.सूखे मुंह से निजात दिलाता है ऑयल पुलिंग
7.शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में मददगार
ऑयल पुलिंग करते समय बरतें ये सावधानी
ऑयल पुलिंग करते समय गलती से भी तेल को नहीं निगलें, क्योंकि इसमें बहुत सारे बैक्टीरियां होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हमेशा शुद्ध तेल का इस्तेमाल करें. बच्चों को भूलकर भी ऑयल पुलिंग न कराएं. अगर आपको तेल से किसी तरह की एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ न करें.
