Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Free entry on Saturdays in Taj Mahal, Agra Fort, Sikandra, Fatehpur Sikri…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Free entry on Saturdays in Taj Mahal, Agra Fort, Sikandra, Fatehpur Sikri…#agranews

156

आगरालीक्स…ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी में शनिवार को फ्री एंट्री. लेकिन ताजमहल में इसके लिए देने होंगे पैसे…

आगरा में कल से विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाएगा और इसके लिए पहले दिन यानी शनिवार को ताजमहल, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी सहित सभी विश्वदाय स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा. इसके आदेश तीन दिन पहले ही जारी कर दिए गए हैं. वीकेंड पर ताजमहल सहित सभी स्मारक फ्री होने पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ सकती है. 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह 25 नवंबर तक चलेगा. कल आगरा किला के दीवा ए आम में इसका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जबकि 25 नवंबर को समापन पर फतेहपुर सीकरी के पंच महल में कार्यक्रम होगा. पूरे सप्ताह स्वच्छता अभियान, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं और क्विज कार्यक्रम होंगे.

ताजमहल पर स्टेप टिकटिंग रहेगी जारी
विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 19 नवंबर को ताजमहल में पर्यटकों की एंट्री तो फ्री रहेगी लेकिन वे मुख्य गुंबर पर फ्री में नहीं जा सकेंगे. इसके लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा. यानी कि ताजमहल में एंट्री पर लगने वाला 50 रुपये का टिकट ही पर्यटकों के लिए फ्री होगा और इससे वे ताजमहल के नीचे वाले परिसर में घूम सकते हैं, लेकिन मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का टिकट लेना होगा. इसका कारण भी बताया गया है. अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल के अनुसार जब भी स्मारकों को फ्री किया जाता है तो ताजमहल देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ पहुंचती है और इसे नियंत्रण करना काफी मुश्किलभरा होता है. मुख्य गुंबद तक भीड़ के पहुंचने से उसको नुकसान भी हो सकता है जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!