नईदिल्लीलीक्स …क्या आज जानते हैं जोमैटो घाटे में है, घाटा भी करोड़ों में, ऐसे में कंपनी के को फाउंडर सहित कई ने दिया इस्तीफा।
जोमैटो कंपनी से लगातार अधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं, जोमैटो कंपनी के न्यू इनीशिएटिव हेड राहुल गंजू ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इसी महीने सात नवंबर को जोमैटो के ग्लोबल ग्रोथ के वाइस प्रेसीडेंट सिदृार्थ झावर ने इस्तीफा दे दिया था।

को फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, कारण नहीं बताया
जोमैटो कंपनी के को फाउंडर मोहित गुप्ता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। किन कारणों से मोहित गुप्ता ने को फाउंडर के पद से इस्तीफा दिया है यह स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि, मोहित गुप्ता जोमैटो कंपनी में निवेशक के तौर पर जुड़े रहेंगे।
सितंबर तिमाही में 251 करोड़ का घाटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जोमैटो कंपनी घाटे में चल रही है। सितंबर तिमाही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जोमैटो कंपनी का घाटा 251 करोड़ है। पिछले साल कंपनी का घाटा 430 करोड़ था। यही नहीं जोमैटो ने कहा है कि वह यूएई में डिलीवरी सेवाएं बंद कर रही है। यूएई में कंपनी अपने आर्डरों को किसी दूसरी कंपनी को ट्रांसफर करेगी और डिलीवरी कराएगी।
जुलाई 2008 में शुरू की गई भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो
जोमैटो एक फूड डिलीवरी कंपनी है, आनलाइन आर्डर मिलने के बाद कंपनी द्वार फूड डिलीवरी की जाती है, भारत के साथ ही विदेशों में भी जोमैटो द्वारा रेस्टोरेंट और होटलों से खाना लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। यह कंपनी दीपेंदर गोयल और पंकज चडढा ने 2008 में शुरू की, कंपनी रेस्टोरेंट के नाम सजेस्ट करती थी, इसके बाद फूड डिलीवरी शुरू की गई, 2010 में कंपनी का नाम जोमैटो रखा गया।
सितंबर तिमाही की जोमैटो द्वारा जारी की गई रिपोर्ट
10 नवंबर को जोमैटो कंपनी ने सितंबर तिमाही की रिपोर्ट जारी की, इसके अनुसार।
कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 251 करोड़ रुपये
कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 1661 करोड़ रुपये
एजस्टेड आपरेटिंग घाटा 192 करोड़
कंपनी का ग्रास आर्डर वैल्यू सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़ा और तिमाही आधार पर तीन फीसदी बढ़ा