नईदिल्लीलीक्स… मॉरीशस के राष्ट्रपति ने रामलला के किए दर्शन। श्रद्धा के सिर की तलाश, आफताब का नार्को टेस्ट आज। पूजा कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, आठ मरे।
मॉरीशस के राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी व कनक भवन भी गए

मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन भारत आए हुए हैं। वह आज सोमवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी के साथ ही वह रामलला के मंदिर और कनक भवन भी गए। सभी मंदिरों में दर्शन किए। रामलला के दर्शन कर वह भावविभोर हो गए।
पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर कर रहे थे पूजा
बिहार के गांव सुल्तानपुर में पीपल के पेड़ के पास खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें आठ बच्चे भी शामिल हैं।
पचास से ज्यादा लोग पूजा कर रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबकि रविवार की रात को नौ बजे पीपल के पेड़ पास पूजा हो रही थी और करीब पांच-छह दर्जन लोग खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक लोगों को कुचलता हुआ पेड़ से टकरा गया।
पेड़ से टकरा रुका ट्रक, वरना हादसा हो सकता था बड़ा
लोगों का कहना है कि ट्रक चालक नशे में था। यदि ट्रक पेड़ से नहीं टकराता तो पचास से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती थी। मृतकों के शव ट्रक में फंस गए, जिन्हें ट्रक को गैस कटर से काटकर निकाला गया।
आफताब का आज नार्को टेस्ट होगा
श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस आज हत्या आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराएगी। नार्को टेस्ट दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में होगा। पुलिस ने आफताब से पूछताछ के लिए 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है। इस पूछताछ के दौरान फोरेंसिक साइंस लेब्रोटरी की टीम भी मौजूद रहेगी।
श्रद्धा के सिर की तलाश में तालाब खाली कराया
वहीं आफताब द्वारा श्रद्धा के सिर को मैदानगढ़ी के एक तालाब में फेंके जाने की बात कुबूल कि जाने पर पुलिस ने तलाब को खाली करने की कवायद भी शुरू कर दी है।
बाइक सवारों को रौंदने के बाद एसी बस धू-धू कर जली
आजमगढ़ में मऊ से दिल्ली जा रही एसी बस में बाइक को रौंदने के बाद आग लग गई। पूरी बस दस मिनट में धू धू कर जल गई। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया है कि तेज रफ्तार एसी बस ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। बाइक बस के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घिसटती हुई गई तो बस की पेट्रोल टंकी में विस्फोट के साथ आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन सामान जल गया। बाइक सवार दोनों युवकों की शिनाख्त रवींद्र और पिंटू के रूप में हुई है।