नोएडालीक्स……इंस्टाग्राम स्टार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 25 साल के राउडी भाटी उर्फ रोहित भाटी की कार दुर्घटना में मौत, उनके दो साथियों की हालत गंभीर है।
मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले 25 साल के रोहित भार्ती के इंस्टाग्राम पर 911के फॉलोअर्स हैं। सोमवार रात को राउडी भाई अपने दोस्त मनोज और आतिश के साथ देर रात कार से जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा में चुहड़पुर अंडरपास के पास राउडी भाटी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में राउडी भाटी और दोनों दोस्तों को पुलिस ने जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। राउडी भाटी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दोनों साथियों की हालत गंभीर है।
डायलॉग्स के लिए जाने जाते थे राउडी भाटी
राउडी भाई इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते थे और डायलाग्स के लिए वे जाने जाते थे। वे इंस्टाग्राम पर वीडियो पर पोस्ट अपलोड किया करते थे, युवाओं का एक तपका राउडी भाटी को बहुत पसंद करता है।