नईदिल्लीलीक्स… भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने 20 लाख नौकरियां, छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

भाजपा के संकल्प पत्र में यह हैं घोषणाएं
भाजपा के घोषणा पत्र में जो प्रमुख घोषणाएं की गई हैं, उसमें उपरोक्त के अलावा मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और दो लाख तक का लोन, सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ का प्रावधान, महिलाओं को पांच साल में एक लाख रोजगार, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 हजार करोड, गोशालाओं के लिए 500 करोड़ रुपये आदि शामिल हैं।
एम्स जैसे दो संस्थान बनवाने का भी दावा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं। भाजपा जो कहती है वह करती है। हम संविधान के अनुसार चलते हैं। गुजरात में एम्स जैसे दो संस्थान बनाने और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क बनाने की भी घोषणा की।
गांधी नगर में जारी किया घोषणा पत्र
गांधीनगर में शनिवार को सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा की ओर से यह घोषणा पत्र जारी किया गया।