आगरालीक्स… किंग कोहली अपने प्रशंसकों की धड़कनों को बढ़ा रहे हैं। नकली विराट पर गुस्सा होने के बाद अब उन्होंने एक ट्वीट से बेचैनी पैदा कर दी है।
भारत-पाक मैच का फोटो शेयर किया
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर टी-20 विश्वकप में मेलबर्न में हुए भारत-पाकिस्तान मैच की एक फोटो साझा की है, जिसमें में वह बल्ला लेकर खड़े हैं।
क्या बेहतरीन शाम थी वो…
कोहली ने इस फोटो के साथ लिखा है कि 23 अक्टूबर-2022 का दिन मेरे दिल में हमेशा ख़ास होगा। किसी भी मैच में मैंने पहले कभी ऐसी ऊर्जा महसूस नहीं की थी. क्या बेहतरीन शाम थी वो।
क्या बोले प्रशंसक
विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद कई क्रिकेट प्रशंसक ये आशंका जता रहे हैं कि क्या उन्होंने संन्यास लेने के संकेत दिए हैं।
ट्विटर पर एक यूज़र ने लिखा, “भाई ऐसी फ़ोटो लगा कर मत लिखा करो कुछ. दिल की धड़कन बढ़ जाती है। कहीं रिटायरमेंट का ऐलान तो नहीं कर दिया।
नकली विराट पर भी जताया था गुस्सा
उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में एक ट्वीट कर नकली विराट को लेकर गुस्सा जताया है। प्यूमा के शू बेचते नकली विराट और उसके साथ फोटो खिंचवाते लोगों को देख विराट भड़क गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हैलो प्यूमा इंडिया, कोई मेरी नकल कर रहा है और मुंबई के लिंक रोड पर प्यूमा के प्रोडक्ट बेच रहा है। क्या आप इस मामले में कुछ कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विराट इस कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं।