आगरालीक्स …..आगरा में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे, आपका नाम भी सूची में शामिल है, जानें पूरा कार्यक्रम।

नगर निगम चुनाव से पहले प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, फिरोजाबाद, अलीगढ़ के बाद अब आगरा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया जाना है। आगरा में 28 नवंबर को तारघर मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के प्रबुद्ध जनों को सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे, भाजपा सरकार में किए गए विकास और आने वाले समय में होने वाले कार्यों को साझा करेंगे। नए प्रोजेक्ट के बारे में भी बताएंगे। प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं, अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए सूची तैयार की जा रही हैं। प्रबुद्ध जनों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
तारघर मैदान में चल रही तैयारी
प्रबुद्ध जन सम्मेलन के लिए आगरा के तारघर मैदान में तैयारी चल रही है। तारघर मैदान को सम्मेलन के लिए तैयार किया जा रहा है। मैदान में घास है इसकी कटाई चल रही है, स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जा रही हैं।