यूपीलीक्स ….एकेटीयू द्वारा नए सत्र 2022 23 की विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जानें कब होंगी परीक्षाएं।

एकेटीयू द्वारा तीन दिसंबर से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। संयुक्त परीक्षा नियंत्रक राजेश पैजवार के अनुसार, यूजी पीजी की नियमित व कैरी ओवर फेज वन की परीक्षाओं के फार्म तीन से 10 दिसंबर तक ईआरपी के माध्यम से भरे जाएंगे। जनवरी 2023 में फाइनल और थर्ड ईयर की परीक्षाएं होंगी।
इन कोर्स की होगी परीक्षाएं
फेज 1 में एमबीए, एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क, एमसयूआरपी थर्ड, एमसीए, बीवोक तीसरे व पांचवें, बीटेक बीफार्मा पांचवे व सातवें, बीएचएमसीटी बीएफए, बीएफएडी, एमटेक तीसरे, पांचवें और सातवें और बीआर्क एमबीए, एमसीए डीडी एमएसीए आईएनटी व एमएएम तीसरे पांचवें सातवें और नौंवे सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।