Monday , 20 April 2026
Home आगरा NSICON 2022 Agra : Neurosurgeon overburden of patient’s
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

NSICON 2022 Agra : Neurosurgeon overburden of patient’s

121

आगरालीक्स …..न्यूरोसर्जन पर मरीजों का दबाव है, मरीजों की संख्या बढ़ रही है और न्यूरोसर्जन बहुत कम हैं।​ दिन रात काम करने के बाद भी जिन मरीजों का नंबर नहीं आ रहा है वे असंतुष्ट हैं।

होटल जेपी पैलेस में चल रहे न्यूरोलाॅजिकल सोसाइटी आफ इंडिया के 70 वें अधिवेशन में न्यूरसर्जरी से जुड़ी तकनीकी, मिर्गी के इलाज सहित अन्य बीमारियों पर चर्चा की गई। आयोजन अध्यक्ष और वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. आरसी मिश्रा ने कहा कि ब्रेन में जब कोई समस्या होती है तो ऐसा नहीं है कि वह केवल ब्रेन तक ही सीमित हैं बल्कि इसका असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ सकता है जैसे लकवा या कोमा, इसके अलावा शरीर के किसी अंग में विकलांगता आ सकती है और वह काम करना बंद या कम कर सकता है। न्यूरोलाॅजिकल सोसायटी आफ इंडिया के अध्यक्ष डाॅ. वरिंदर पाल सिंह ने कहा कि एक न्यूरो विशेषज्ञ का प्रशिक्षण बहुत अलग होता है। यह सीखने के बाद भी चलता रहता है। भारत में मस्तिष्क के रोगों की जो स्थिति है उसकी वजह से न्यूरोसर्जन्स पर भारी दबाव है। उन्हें हर वक्त मरीजों को देखते रहना है। इसलिए प्रशिक्षण काल में ही अपने आप को इस बात के लिए तैयार कर लेना चाहिए कि यहां निजी कुछ भी नहीं है। जो है मरीजों के लिए ही है। मरीज परिवार का हिस्सा बन जाता है। रिश्तेदारों का भरोसा चिकित्सक पर होता है। अगर आप इस सब में संतुलन नहीं रख पाएंगे तो आपके काम पर असर पड़ेेगा।

आयोजन सचिव व वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. अरविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन भी मस्तिष्क से जुडे़े गहन मुद्दों पर चर्चा हुई। हाॅल ए में डाॅ. एसके गुप्ता, डाॅ. अरूण श्रीवास्तव, डाॅ. द्वारकानाथ श्रीनिवास, डाॅ. अनीता जगेटिया, डाॅ. पी सरत चंद्रा, हाॅल बी में डाॅ. दीपक झा, डाॅ. सचिन बोरकर, डाॅ. अनीता महादेवन, डाॅ. मंजुल त्रिपाठी, डाॅ. टोसीकी एंडो, हाॅल सी में डाॅ. सुरेश डंगानी, डाॅ. दिलीप पानीकर, डाॅ. सुरेश नैयर, डाॅ. दलजीत सिंह, डाॅ. आरएन साहू, डाॅ. विवेक टंडन, हाॅल डी में डाॅ. एन मुथुकुमार, डाॅ. सुधीर दुबे, डाॅ. आलोक अग्रवाल, डाॅ. पटकर सुशील वसंत, डाॅ. कार्तिकेयन एम, डाॅ. विलसन पी डिसूजा आदि ने महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए। सम्मेलन के तीसरे दिन भी विशेषज्ञों द्वारा न्यूरो क्षेत्र में आधुनिक इलाज, इसके विकास और नई तकनीकों पर चर्चा होगी।

अपनी ब्रेन हैल्थ के लिए सुधारें आदतें: डाॅ. आरसी मिश्रा
वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. आरसी मिश्रा ने कहा कि मस्तिष्क एक जटिल अंग है जिसमें अरबों न्यूरांस हैं। इसमें विभिन्न जटिल नेटवर्क होते हैं जो शरीर के सामान्य कामकाज के लिए सहायक होते हैं। यह हमारे आस-पास की दुनिया के देखने के तरीके को तय करता है और उस पर प्रतिक्रिया करता है। इसलिए अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव जरूरी हैं जैसे शारीरिक व्यायाम, उचित आहार और पोषण, चिकित्सा जोखिमों को नियंत्रित करना, पर्याप्त नींद और आराम।

सफलता दर सावधानी पर निर्भर: डाॅ. अरविंद कुमार अग्रवाल
वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. अरविंद कुमार अग्रवाल ने कहा कि शरीर के अन्य रोगों की तरह ही हम कई बार दिमागी रोगों की सफलता दर पर बात करने लगते हैं। दरअसल कोई भी रोग लाइलाज नहीं है। अगर समय रहते बीमारी की पहचान हो जाती है तो इसका इलाज मुमकिन हो जाता है। बीमारी गंभीर होने पर ठीक होने में थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है। वैसे यह लक्षणों और अवस्था पर निर्भर करता है। जैसे ब्रेन स्ट्रोक के अधिकांश मामलों में समय से अस्पताल पहुंचना जरूरी है।

मरीज परिवार का हिस्सा बन जाता है: डाॅ. वरिंदर पाल सिंह
न्यूरोलाॅजिकल सोसायटी आफ इंडिया के अध्यक्ष डाॅ. वरिंदर पाल सिंह ने कहा कि एक न्यूरो विशेषज्ञ का प्रशिक्षण बहुत अलग होता है। यह सीखने के बाद भी चलता रहता है। भारत में मस्तिष्क के रोगों की जो स्थिति है उसकी वजह से न्यूरोसर्जन्स पर भारी दबाव है। उन्हें हर वक्त मरीजों को देखते रहना है। इसलिए प्रशिक्षण काल में ही अपने आप को इस बात के लिए तैयार कर लेना चाहिए कि यहां निजी कुछ भी नहीं है। जो है मरीजों के लिए ही है। मरीज परिवार का हिस्सा बन जाता है। रिश्तेदारों का भरोसा चिकित्सक पर होता है। अगर आप इस सब में संतुलन नहीं रख पाएंगे तो आपके काम पर असर पड़ेेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!