नईदिल्लीलीक्स…. नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एमबीबीएस का नया शैक्षिक कलेंडर जारी कर दिया है। यह एमबीबीएस बैच 2022 23 पर लागू होगा।

एनएमसी ने एमबीबीएस का संशोधित कलेंडर जारी किया है, पहले चरण में शैक्षिक कलेंडर 15 दिसंबर 2023 तक समाप्त होगा। इस साल एमबीबीएस के पहले चरण में 1638 घंटे ही शिक्षण कार्य होगा।
पहला सेशन 13 महीने का
एनएमसी द्वारा जारी टाइम टेबल करीब 42 सप्ताह का है। परीक्षा और परिणाम करीब 10 सप्ताह के होंगे, तीन सप्ताह की छुटिटयां होंगी और सार्वजनिक अवकाश दो सप्ताह का होगा।