आगरालीक्स…आगरा में दो युवकों का अपहरण. चार लाख की फिरौती मांगी. अपहरण करने वाले दरोगा और दो सिपाही….
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र से दो युवकों के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में आरपीएफ आगरा कैंट के दरोगा और दो सिपाही को अरेस्ट किया है. आरोपियों ने अपहरण के बाद चार लाख की फिरौती भी मांगी. पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और अपहृत दोनों युवकों को बरामद कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना मलपुरा क्षेत्र का है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि आगरा कैंट के दरोगा और दो सिपाहियों ने दो युवकों कासिम और इकरार को रात को एक बजे घर से उठाया और सुबह चार बजे कॉल करके परिजनों से चार लाख रुपये की फिरौती मांगी. पीड़ित परिजनों ने दोपहर में इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपियों को मुगल पुलिया से अरेस्ट कर लिया और उनके चंगुल से दोनों अपहृत युवकों को मुक्त करा लिया. पुलिस ने इस मामले में थाना मलपुरा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.