Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Husband beat wife in minor dispute in Agra region…#firozabadnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Husband beat wife in minor dispute in Agra region…#firozabadnews

195

आगरालीक्स…पत्नी ने कहा—गोलगप्पे खाने हैं. पति ने गोलगप्पे खिला दिए. पत्नी ने कहा—और खाने हैं…ऐसा हुआ विवाद पुलिस तक पहुंचा मामला…

गोलगप्पे खाने को लेकर पति पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ कि पत्नी की जान पर बन आई. मामला इतना बढ़ा कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया. मामला फिरोजाबाद का है जिसमें पत्नी ने पति पर कमरे में बंदकर उसे बेहरमी से पीटने और हत्या करने के उद्देश्य से फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई.

ये है पूरा मामला
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठारपूटा का है. यहां रहने वाली एक महिला करिश्मा ने बताया कि उसने अपने पति विकास से गोलगप्पे खिलाने के लिए कहा था. पति ने पांच रुपये के गोलगप्पे खिला दिए इस पर करिश्मा ने पांच रुपये के और गोलगप्पे खिलाने के लिए कहा जिस पर पति नाराज हो गया. पत्नी करिश्मा का आरोप है कि पति इस कदर नाराज हो गया कि उसकी पिटाई कर दी और बाल पकड़कर घर के अंदर ले गया. उसने कमरे का दरवाजा बंद कर पहले उसको बुरी तरह पीटा और फिर उसके नाखून नोंचे. यही नहीं साड़ी से फंदा बनाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया. करिश्मा किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर छत पर पहुंची और शोर मचा दिया. आसपास के लोग जुट गए तो उसने पड़ोसी के फोन से अपने मायके में सूचना दे दी जिस पर थोड़ी देर में मायके वाले भी पहुंच गए.

मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी पहुंच गई. मायके वालों ने पिटाई से घायल करिश्मा को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसे भर्ती कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!