आगरालीक्स…आगरा में सात साल की लड़की थी घर में अकेली. युवक घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए ले जाने लगा शौचालय…लड़की की सूझबूझ से बची हैवानियत
आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ आरोपी युवक द्वारा हैवानियत का प्रयास किया गया लेकिन समय रहते बच्ची ने शोर मचा दिया जिसके बाद आरोपी भाग गया. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

ये है पूरा मामला
मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर का है. गुरुवार रात को यहां एक सात साल की बच्ची घर में अकेली थी. उसके माता पिता सामान लेने के लिए पास की ही दुकान पर गए हुए थे. तभी इलाके का रहने वाला लाला उर्फ जितेंद्र ने बच्ची को घर में अकेला देखा तो वह चुपचाप घर में घुस गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा. वह बच्ची को शौचालय में ले जाने लगा लेकिन बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर पास में ही रहने वाले उसके परिचित वहां आ गए. उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया.
सूचना पर बच्ची के माता पिता भी वहां आ गए और उन्होंने इसकी शिकायत थाने पहुंचकर पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने बाद में लाला उर्फ जितेंद्र को अरेस्ट कर लिया है.