नईदिल्लीलीक्स… आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 152 रन पर समेटा। बाबर शकील ने पाक को संभाला। सिडनी थंडर 15 रन पर सिमटी

आस्ट्रेलिया ने गाबा की तेज पिच पर जीता टॉस
आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज से गाबा के मैदान में शुरू हुआ। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
दक्षिण अफ्रीका को 152 रन पर समेटा
गाबा की तेज पिच पर आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका की तेज आक्रमण से कमर तोड़ दी उनकी ओर से बवूमा ने 38 और काइले वेरेन्ने ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। पूरी टीम 152 रन बनाकर आउट हो गई।
आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही
आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। रबाडा की पहली गेंद पर डेविड वार्नर बिना खाता खोले आउट हो गए। तेज गेंदबाजी के लिए स्वर्ग इस पिच पर उस्मान ख्वाजा और वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले दो मैचों के हीरो लाबुशाने 11-11 रन बनाकर आउट हो गए।
स्टंप तक आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाए
बाद में स्मिथ और हेड ने पारी को संभाला। समाचार लिखे जाने तक स्मिथ 36 पर आउट हो गए, स्कॉट बोलैंड एक रन बनाकर आउट हो गए. स्टंप के समय आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 145 रन था। हेड 78 रन बनाकर खेल रहे थे। पहलेदिन के खेल में 15 विकेट गिरे।
पाकिस्तान शुरुआती झटकों के बाद संभला

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आखिरी मैच आज से कराची में शुरू हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को शुरू में तीन बड़े झटके दे दिए। पहला विकेट शफीकुल 8 रन का 18 रन के स्कोर पर ही गिर गया। बाद में शान मसूद 30 रन बनाकर चलते बने।
बाबर शकील की जोड़ी मैदान पर डटी
कप्तान बाबर आजम ने अजहर अली 45 रन के साथ स्कोर को सौ के पार पहुंचाया। अजहर के आउट होने के बाद समाचार लिखे जाने तक कप्तान बाबर 41रन और शकील 12 रन बनाकर खेल रहे थे।
बिगबैश लीगः सिडनी थंडर की टीम 15 रन पर आउट

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 बिगबैश लीग-2022-23 में आज एक चमत्कार हुआ, जिसमें सिडनी थंडर की टीम मात्र 15 रन पर सिमट गई। एडिलेट स्ट्राइकर ने पहले खेलते हुए 20ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में सिडनी थंडर की टीम मात्र 15 रन पर आउट हो गई। एडिलेट स्ट्राइकर ने 124 रन से जीत हासिल कर ली।