आगरालीक्स…सूर्य देव कर चुके हैं धनु राशि में प्रवेश. बिजनेस, करियर और राजनीति में सफलता पा सकते हैं ये तीन राशि वाले जातक
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो उसका असर सभी राशियों में किसी न किसी रूप में होता है लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके लिए ग्रहों का गोचर काफी लाभकारी होता है. ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 16 दिसंबर से धनु राशि में गोचर कर लिया है, जिसके साथ ही खरमास की भी शुरुआत हो गई है. जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य देव उच्च या शुभ स्थिति में होते हैं उस व्यक्ति को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी. जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको सूर्य सफलता दिलाते हैं. आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों के लिए लाभकारी होगा.

सिंह राशि
सूर्य देव का धनु राशि में गोचर सिंह राशि वाले लोगों के लिए काफी लाभप्रद साबित हो सकता है. सूर्य देव इस राशि गोचर कुंडली के पंचम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं जिससे इस राशि के लोगों को काम कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती हैं. संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है. बेरोजागारों के लिए नौकरी लगने के योग बन रहे हैं. वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है. कोई पद भी मिल सकता है. व्यापार में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है.
तुला राशि
सूर्य का धनु राशि में हो रहा गोचर इस राशि के लोगों के लिए भी शुभदायी हो सकता है. सूर्यदेव इस राशि से तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. इसे साहस, पराक्रम और भाई बहन का स्थान माना जाता है इसलिए यह गोचर कॅरियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनको विदेश जाने का मौका मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा है. कारोबारी हैं तो नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं. कारोबार का विस्तार भी हो सकता है.
धनु राशि
धनु राशि में सूर्य देव का गोचर इस राशि के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है. सूर्य देव इस राशि से लग्न स्थान में गोचर कर रहे हैं जो लोग सरकारी नौकरी और प्रशासन लाइन में हैं उनको यह शुभ साबित हो सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है. भाग्य की वृद्धि भी हो सकती है. रुके हुए काम भी बन सकते हैं.