आगरालीक्स…आगरा में 6 मिनट के अंदर 56 हजार रुपये की शॉपिंग और 30 हजार कैश पार…
आगरा में एटीएम फ्रॉड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. एटीएम में मदद के बहाने से शातिर बदमाश लोगों के कार्ड बदलकर उनके खाते से रकम पार कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही हुआ टेढ़ी बगिया की रहने वाली एक युवती के साथ. मदद के बहाने शातिरों ने उसका एटीएम बदल दिया और छह मिनट के अंदर ही उसके खाते से 30 हजार रुपये कैश पार कर दिया गया और 56 हजार रुपये की शॉपिंग कर डाली गई. अपने खाते में सिर्फ 501 रुपये देखकर युवती के होश उड़ गए. पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में की है.
ये है मामला
नंदलालपुर की रहने वाली निशा अपनी मां के साथ शुक्रवार सुबह करीब दस बजे टेढ़ी बगिया चौराहा पर अपने पिता बाबूलाल के बैंक खाते का डेबिड कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए पहुंची थी. यहां उसने केनरा बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले. बाहर निकलने पर मां ने 5 हजार रुपये और निकालने के लिए कहा. इस पर निशा जब दोबारा एटीएम में गई तो दो युवक वहां गए गए. एक पीछे ओर एक बगल में खड़ा हो गया. उन्होंने मदद के बहाने निशान का डेबिट कार्ड हाथ में ले लिया. जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उसका कार्ड बदल दिया. रुपये न निकलने पर निशा बाहर निकल आई.

यहां से वह पास में ही बैंक में एंट्री कराने के लिए चली गई. यहां उसे जानकारी हुई कि उसके खाते में सिर्फ 501 रुपये हैं. यह देखते ही उसके होश उड़ गए. छह मिनट के अंदर उसके खाते से 30 हजार रुपये कैश निकाल लिया गया और 56 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर ली गई थी. निशा ने एटीएम को गौर से देखा तो वह बदला हुआ था. निशा ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है.