आगरालीक्स…आगरा में एक बड़े चांदी कारोबारी के यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई. दो जगह जांच में जुटी टीम
आगरा के एक बड़े चांदी कारोबारी के यहां इनकम टैक्स की टीम सर्वे के लिए पहुंची है. शनिवार को इनकम टैक्स की टीम चांदी कारोबारी की फैक्ट्री और प्रतिष्ठान पर एक साथ सर्वे के लिए पहुंची है. कारोबारी की चांदी का तार बनाने की फैक्ट्री है तो वहीं किनारी बाजार में प्रतिष्ठान है जहां चांदी का काम होता है. इनकम टैक्स की टीम के पहुंचते ही यहां खलबली मच गई हे. टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
खबर अपडेट की जा रही है