आगरालीक्स…आगरा में दो छात्राएं लापता. स्कूल जाने के लिए निकलीं थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंची.
आगरा में दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है. एक दसवीं की छात्रा है तो दूसरी कक्षा 8 की. गुरुवार को दोनों घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं थी लेकिन वो स्कूल नहीं पहुंचीं. दोपहर को उनके वापस न आने पर परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया तो पता चला कि वो स्कूल आई ही नहीं हैं. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सीसीटीवी में दोनों पैदल जाती हुई दिखाई दी हैं. पुलिस इनकी तलाश कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला मलपुरा की एक कॉलोनी का है. यहां रहने वाली दो छात्राएं गुरुवार को घर से स्कूल के लिए निकली थीं. दोपहर को दो बजे वह लौट आती थीं लेकिन इस दिन वह आई नहीं. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश की और स्कूल में जाकर पता किया. यहां पता चला कि दोनों आज स्कूल आई ही नहीं हैं. यह जानकार परिजनों के होश उड़ गए. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी. सीसीटीवी चेक किए गए जिसमें एक सीसीटीवी में दोनों कॉलोनी से बाहर निकलती दिख रही हैं. इसके बाद पैदल जाती दिखीं और आटो में बैठती हैं लेकिन यहां से दोनों कहां गईं इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस की दो टीमें छात्राओं की तलाश में लगाई गई हैं.