आगरालीक्स…. आगरा के एक बड़े चांदी कारोबारी के यहां इनकम टैक्स का सर्वे. दो जगह एक साथ कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम ने आज शहर के एक बड़े चांदी कारोबारी के यहां सर्वे की कार्रवाई की है . टीम की जांच शाखा ने कारोबारी की फैक्ट्री के साथ प्रतिष्ठान पर सर्वे किया है . यह सर्वे सीएम चेंस पर किया गया है . कारोबारी के किनारी बाजार स्थित दुकान और नाई की मंडी कारखाने पर एक साथ कार्रवाई की गई है.
विभाग की टीम यहां दोपहर एक बजे अफजल ग्रुप के सीएम चेंस पर पहुंची . सात घंटे तक जाच की गई . कई कागजात मिले हैं जिन्हें देखा गया है . कम्पूटर का डाटा भी खंगाला गया हैं. खरीद के पर्चे भी देखेगए है . स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया है.
च