आगरालीक्स…आगरा में 11वीं के छात्र ने किया इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो पोस्ट. पुलिस ने देखने के बाद कर लिया अरेस्ट…
आगरा में 11वीं के छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिसे देखते ही पुलिस ने पोस्ट डालने वाले छात्र को अरेस्ट कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है. यह वीडियो धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है.

सोशल मीडिया सेल रख रही है नजर
मामला जगदीशपुरा क्षेत्र के अलबतिया के रहने वाले एक छात्र का है. छात्र की उम्र 17 साल है और वह कक्षा 11वीं का छात्र है. बताया जाता है कि छात्र ने कुछ दिन पहले ही धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया था. लेकिन उसे यह पोस्ट करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने वाली पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने जब यह वीडियो देखा तो पहले यह वीडियो डिलीज कराया और फिर इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को आरोपी छात्र को अरेस्ट कर लिया. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.