नईदिल्लीलीक्स… कोविड अलर्ट के बीच देश में आज से पाबंदियां शुरू।संसद मे मास्क अनिवार्य। आप भी बरतें सावधानी। राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश।
चीन में कोरोना के कोहराम से दुनिया सहमी

चीन में कोरोना के कोहराम से दुनिया एक बार फिर सहम गई है। साथ ही कोरोना के बीएफ-7 वैरिएंट म्यूटेट कर रहा है। भारत में इसके चार केस आ चुके हैं।
लोकसभाध्यक्ष, सभापति मास्क पहने संसद आए
लोकसभा और राज्यसभा में कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ मास्क पहने हुए पहुंचे।
सांसदों को दिए मास्क, सावधानी के निर्देश
इसके बाद संसद में प्रवेश करने वाले सभी सांसदों को मास्क दिए गए। कोरोना को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से कहा कि वह संसद की कार्यवाही के दौरान मास्क का प्रयोग करें। इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने संसद में अपने क्षेत्र में जागरुकता लाने को भी कहा।
कोरोना को लेकर पाबंदियां आज सेः मांडविया
दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक दैनिक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में कहा है कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में भी पाबंदियों का दौर आज से शुरू कर दिया गया है।
विदेश से आने वालों की टेस्टिंग, रेंडम चेकिंग
विदेश से आने यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग की जाएगी। एयरपोर्ट पर रेंडिम चेकिंग होगी। उन्होंने कहा है कि चीन में हालात बहुत खराब हैं। भारत को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन गंभीरता बेहद जरूरी है।