आगरालीक्स …आगरा में कोहरे और शीतलहर में कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलने के निर्देशों का नहीं हुआ पालन, अधिकांश स्कूल पूर्व की तरह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच खुले। प्ले स्कूल भी 10 बजे से पहले खुल गए।

ये दिए गए आदेश
डीएम आगरा नवनीत सिंह चहल की ओर से जारी आदेशों के तहत अत्यधिक ठंड, शीतलहर, घना कोहरा को ध्यान में रखते हुए आगरा में कक्षा एक से 8 तक के सभी बोर्डों द्वारा संचालित सरकारी तथा निजी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है. यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से दी गई है।
पूर्व की तरह ही खुले स्कूल
शहर में अधिकांश स्कूल पूर्व की तरह ही सुबह 8.30 बजे से पहले खुल गए। स्कूल की तरफ से छात्रों के परिजनों को स्कूल का समय बदलने का मैसेज भी नहीं भेजा गया। ठंड में ठिठुरते हुए लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे।