आगरालीक्स…आगरा के किरोड़ीमल जैन के नेत्रदान से रोशन होंगी दो जिंदगियां. आज सुबह हुआ निधन…
आगरा के कटरा फुलेल, ताजगंज निवासी 80 वर्षीय किरोड़ीमल जैन का आज शनिवार को सुबह निधन हो गया था। इनके निधन के बाद इनके दामाद जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के राजीव अग्रवाल से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया। सूचना पर एसएन के नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव व कोर्निया इंचार्ज डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउन्सलर दीपक ने नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई।

बजाजा कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल आदि ने लोगों से नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील करते हुये कहा है कि अग्नि में जलने वाली आंखें दान करना बहुत बड़ा पुण्य है। इससे दो अंधकारमय जिन्दगियां प्रकाशमय होती है।