आगरालीक्स ….आगरा में मास्क अनिवार्य, विदेश से लौटे लोगों पर सात दिन नजर रखी जाएगी, घर में रहना पड़ेगा, डाक्टरों को बाहर जाने के लिए अनुमति लेनी होगी।

आगरा में कोरोना के अलर्ट के बीच रोकथाम के इंतजाम तेज कर दिए गए हैं। विदेश से लौटे लोगों पर सात दिन तक आरआरटी नजर रखेगी, इन लोगों को होम आइसोलेट किया जाएगा। सर्दी जुकाम और बुखार होने पर कोरोना की जांच कराई जाएगी। सात दिन के बाद ही कहीं आ जा सकेंगे।
एसएन के डॉक्टर नहीं जा पाएंगे बाहर
कोरोना के इलाज के लिए एसएन में 50 बेड का कोविड हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। कोरोना के इलाज के लिए एसएन के डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जो डॉक्टर छुटटी पर हैं उनसे कहा गया है कि शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। शहर से बाहर जाने के लिए अनुमति लेनी होगी। ऐसा इसलिए किया गया है कि कोरोना के केस बढ़ने पर डॉक्टरों की छुटटी निरस्त कर बुलाया जा सके।
मास्क अनिवार्य, होगी सख्ती
आगरा में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है, ताजमहल सहित स्मारक, होटलों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में बिना मास्क के लोग आ जा नहीं सकेंगे। इसे लेकर सख्ती की जाएगी। टीमें भी गठित की गई हैं।
कोविड संबंधी पूछताछ के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
-0562-2600412, 9458569043