आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी में भीषण ठंड. अलीगढ़ सहित कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश…जानिए आगरा में स्कूलों की छुट्टी को लेकर आदेश आए हैं या नहीं.
आगरा सहित पूरे यूपी में इस समय भीषण् ठंड पड़ रही है. कोहरा और शीतलहर के कारण कई जिलों में दृश्यता शून्य तक रही. ऐसे में ठंड से बचने के लिए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अलीगढ़ में भी दो दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश डीएम ने जारी किए गए हैं. अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर बीएसए ने शीतलहर और कोहरे को देखते हुए अलीगढ़ के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को दो दिन यानी 27 व 28 दिसंबर को बंद रखने के आदेश दिए हैं.

आगरा भी इस समय शीतलहर और कोहरे की चपेट में है. आज दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा और बाहर निकलने पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सर्दी लग रही है. सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हुई जिन्हें सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए निकलना पड़ा. 10 बजे तक कोहरा छाया हुआ था और बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते हुए दिखाई दिए. आगरा में आज पड़ी ठंड को देखते हुए लोग स्कूलों को बंद रखने की मांग कर रहे हैं. हालांकि आगरा के जिलाधिकारी की तरफ से अभी कोई ऐसा आदेश आया नहीं है लेकिन कल या परसों तक अगर ऐसी सर्दी रही तो आदेश जारी हो सकते हैं. इसके अलावा आने वाले दिनों में स्कूलों में भी विंटर वैकेशन शुरू हो सकता है. शहर के आरबीएस मॉर्डन पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों में विंटर वैकेशन शुरू भी हो गए हैं.