नईदिल्लीलीक्स…श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से रोहित, राहुल, विराट, पंत की छुट्टी। हार्दिक को कमान, सूर्या को इनाम। आगरा के दीपक भी बाहर।
तीन जनवरी से शुरू हो रही है सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच तीन जनवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
बीसीसीआई ने दिखाया बड़ा जिगरा
बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने इस बार बड़ा जिगरा दिखाते हुए रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और ऋषभ पंत का पत्ता साफ कर दिया है। इस बार दीपक चाहर को भी टीम में स्थान नहीं मिला है।
टी-20 के लिए भारतीय टीम
हार्दिक पांडेय कप्तान, सूर्य कुमार यादव उपकप्तान, ईशान किशन विकेटकीपर, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदरर, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार को टीम में चुना गया है।
