आगरालीक्स…आगरा में कल सुबह घना कोहरा और शीतलहर के आसार. नये साल की शुरुआत तक मौसम होगा काफी ठंडा..जानें पूरा अपडेट
आगरा में दिन में भले ही धूप निकल रही हो लेकिन सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है और यही कारण है कि न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है. लेकिन आने वाले दिनों में अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने कल से आने वाले पूरे सप्ताह तक घना कोहरा और शीतलहर चलने के आसार जताए हैं. नये साल की शुरुआत में मौसम में जबर्दस्त ठंडक देखने को मिल सकती है.

बता दें कि 26 दिसंबर को आगरा का मौसम बहुत बदला था. न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, हालांकि उसके बाद दिन में निकल रही धूप से लोगों को राहत जरूर मिली है. जिसके कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा.