आगरालीक्स…आगरा में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शिव मंदिर में हुआ दीप यज्ञ..देखें फोटोज
नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ श्रृंखला एवं नववर्ष 2023 आगमन की पूर्व संध्या पर सामूहिक दीपयज्ञ श्री शिव मंदिर, शान्तिरेजीडेंसी कालोनी, शास्त्रीपुरम आगरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम शांन्तिकुंज हरिद्वार के अन्तर्गत पावन जन्मभूमि आंवलखेड़ा की संगीतमय टोलीनायक श्री दीनदयाल जी एवं वादक श्री भरतराम जी द्वारा कराया गया।

देव पूजन- कार्यक्रम के आयोजक श्री राम जायसवाल एवं अनुजलता जायसवाल एवं कॉलोनी निवासी श्रीमती श्री सुरेन्द्र सिंह यादव द्वारा किया गया। मुख्य उपस्थिति जिला समन्वयक सुरेशचन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, सिकन्दरा क्षेत्र समन्वयक मनमोहन शर्मा, शास्त्रीपुरम क्षेत्र युवा संयोजक उमेशचन्द्र कुशवाहा तथा कॉलोनी निवासी आर पी राठौर, रामप्रकाश शर्मा, देवेश सिंह, सत्येंद्र शर्मा, शालिनी गौतम, लक्ष्मी वर्मा, पुष्पा बन्सल, चंद्रकांता, शोभा उपाध्याय, रानी सक्सेना, मीना पालीवाल, नम्रता-राधेश्याम जायसवाल, तन्वी, श्रुति, रितिका, शताक्षी आदि।
संचालन ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ शास्त्रीपुरम संयोजिका सोमलता जी ने किया तथा धन्यवाद-आभार कवि राजेन्द्र श्रोतिय ने किया।