आगरालीक्स….. आगरा में नए साल की पहली सुबह में छाया कोहरा, जानें कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में नए साल की पहली सुबह कोहरे के साथ हुई, रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। तापमान में भी गिरावट आई है, ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ देर बाद धूप निकल आएगी और मौसम अच्छा हो जाएगा। मगर, हवा चलती रहेगी।
पांच जनवरी से छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में पांच जनवरी से घना कोहरा छाएगा, धूप नहीं निकलेगी। इससे तापमान छह से सात डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
01-Jan 7.0 21.0 Fog or Mist would occur in early morning
02-Jan 7.0 21.0 Fog or Mist would occur in early morning
03-Jan 6.0 20.0 Fog or Mist would occur in early morning
04-Jan 6.0 20.0 Fog or Mist would occur in early morning
05-Jan 7.0 21.0 Fog or Mist
06-Jan 6.0 20.0 Fog or Mist