आगरालीक्स…. आगरा में ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी गई है, पर्यटकों को होने वाली समस्याओं के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

ताजमहल पर 35 से 40 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं, पर्यटकों की भीड़ अधिक होने के कारण दलाल और लपके सक्रिय हो गए हैं। ये पर्यटकों से ठगी कर रहे हैं, वीआईपी गेट से प्रवेश के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। एडीए सचिव गरिमा सिंह का मीडिया से कहना है कि ताजमहल का आनलाइन टिकट उपलब्ध हे। पश्चिमी गेट पार्किंग, नीम तिराहा, शिल्पग्राम एवं गोल्फ कार्ट में क्यूआर कोड के माध्यम से आनलाइन टिकट पर्यटक खरीद सकते हैं।
ये है एडवाइजरी
ताजमहल में जल्दी प्रवेश दिलाने का प्रलोभन देकर ठगा जा सकता है, ताजमहल के पश्चिमी और पर्वी गेट से लाइन में लगकर प्रवेश मिलता है, किसी बहकावे में न आएं।
कोई भी तांगा और रिक्शा ताजमहल के गेट तक ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
गोल्फ कार्ट का किराया 20 रुपये है, विदेशी पर्यटकों के लिए निशुल्क है
आपके आस पास दलाल और लपके हो सकते हैं, इनसे सावधान रहें
हेल्प लाइन नंबर 9412330055