आगरालीक्स… सर्राफा बाजार में साल के पहले कारोबारी दिन से ही तेजी का रुख। सोना 55 हजार के पार। चांदी में भी तेजी का रुख कायम। जानिये आज के रेट

थम नहीं रहा है तेजी का सिलसिला
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थम नहीं रहा है। साल के पहले कारोबारी दिवस पर आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का रुख कायम रहा। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 55,110 रुपये का चल रहा था।
वायदा बाजार में भी तेजी का रुख
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख कायम है। वायदा बाजार में सोमवार की दोपहर दस ग्राम सोना 55122 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव से चल रह था। जबकि चांदी 69,555 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 02-1- 2023 रेट
फाइल गोल्ड 999 5511 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5379 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4905 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4464 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3555 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।