आगरालीक्स ….आगरा के एक होटल में महिला के साथ 10 दिन तक किया रेप, महिला के ढ़ाई साल के बेटे को हाईप्रोफाइल फैमिली को बेचा। पुलिस का छापा।

चुनार, मीरजापुर की 26 साल की विधवा महिला और उसके ढ़ाई साल के बेटे को काम दिलाने के बहाने चार लोग 20 दिसंबर को आगरा लेकर पहुंचे। यहां महिला को तीन लोगों को बेच कर वे लौट गए। महिला को एक होटल में ठहरा दिया। आरोप है कि महिला को खरीदने वाले तीनों लोगों ने उसके साथ होटल में रेप किया। 10 दिन तक होटल में महिला के साथ सामूहिक रेप किया गया।
मरी समझ जंगल में फेंका
30 दिसंबर को महिला का गला गमछे से दबा लिया, महिला को मरीज हुई समझ कर जंगल में फेंक दिया। महिला को होश आया, वह जंगल से बाहर निकली और ट्रक और ट्रेन की मदद से मीरजापुर पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद उसने थाने में काम दिलाने के लिए अपने साथ लेकर गए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने मारा छापा, दो को हिरासत में लिया
मंगलवार को चुनार पुलिस पीड़ित महिला को साथ लेकर आगरा पहुंची, यहां उसने होटल के बारे में बताया। वहीं, महिला को खरीदने वाले दो लोग भी पुलिस ने पकड़ लिए। इनसे पूछताछ की गई।
गुरुग्राम की महिला को बेचा ढ़ाई साल का बच्चा
पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवकों ने बताया कि उन्होंने ढ़ाई साल के बच्चे को गुरुग्राम की महिला को बेच दिया, वह महिला होटल में आई थी और बच्चे को खरीदकर ले गई। पुलिस युवकों को गुरुग्राम लेकर गई है, जिससे ढ़ाई साल के बच्चे का पता चल सके।