आगरालीक्स… हादसे के बाद शवों को वाहन से घसीटे जाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब बांदा में एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को तीन किमी तक घसीटा। ट्रक में लगी आग।
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में लिपिक थी महिला
हादसे का शिकार हुई महिला पुष्पा देवी बांदा की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में लिपिक थीं। पति की मौत के बाद ये नौकरी मिली थी।
घर लौटते में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
महिला गुरुवार को यूनिवर्सिटी से घर लौट रही थीं। इस दौरान मवई बुजुर्ग गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया और पुष्पा को करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद अचानक ट्रक में आग लग गई।हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और ट्रक में लगी आग को बुझाया गया।
महिला की मौके पर मौत, ट्रक के नीचे से निकाला शव
हालांकि, ट्रक से टक्कर खाने वाली महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की स्कूटी भी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसी महिला की लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला लखनऊ की रहने वाली थी।
नोएडालीक्स….. स्वीगी के लिए फूड डिलीवरी करने वाले ब्वॉय को टक्कर मारने के बाद कार से 500 मीटर तक घसीटा, मौत, अंजलि की तरह का मामला।