आगरालीक्स…कासगंज में कोहरे का कहर. बड़ा एक्सीडेंट. पेड़ से टकराई कार. पति—पत्नी, बेटे और भतीजे की मौत…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ी घटना सामने आई है. कोहरे के कारण एक कार शनिवार शाम को पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार पति— पत्नी और बेटे सहित चार की मौत हो गई. दो अन्य घायल हुए हैं. सभी लोग दिल्ली से वापस अपने गांव जा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

कोहरे के कारण हादसा
हादसा आज शाम करीब सात बजे हुआ. दिल्ली से आ रही कार कासगंज—अतरौली मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. घना कोहरा होने के कारण चालक को पेड़ नहीं दिखाई दिया. हादसे में 57 वर्षीय अमीरुल जमा निवासी सहावर, उनकी पत्नी 55 वर्षीय नूरबानो और 27 वर्षीय बेटा अब्दुल कादिर व भतीजा 22 वर्षीय सुबेद की मौत हो गई. हादसे में अमीरुल जमा की बेटी आशिमा और एक अन्य भतीजा नुसरत गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कार से सभी को बाहर निकाला.